{"_id":"65d49bfaafdf601231043a0a","slug":"bike-rider-two-youths-died-after-colliding-with-truck-on-yamuna-expressway-in-agra-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो की मौत; दोस्त के साथ साले की शादी से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो की मौत; दोस्त के साथ साले की शादी से लौट रहा था घर
Tue, 20 Feb 2024 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:03 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोस्त के साथ साले की शादी से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। युवक साले की शादी से वापस लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर 158वें किलोमीटर पर हुआ। मूल रूप से मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के तेहरा गांव निवासी मोहन सिंह (35) अपने साले की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए कलाल खेरिया गांव गया था। उसके साथ उसका दोस्त राजकुमार लोधी (36) भी था। शादी में शामिल होने के बाद सोमवार की रात करीब दस बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 158वें किलोमीटर के पास सामने जा रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगाई। इससे बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टोल प्लाजा की एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से फरार
इलाज के दौरान मोहन की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व टोल अथॉरिटी की सुरक्षा पेट्रोलिंग ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। पुलिस गाड़ियों को थाने पर खड़ा कराया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि परिजन को सूचना दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।