{"_id":"643452a50fccc89f8a05fde8","slug":"bike-rider-teenager-died-due-to-tractor-trolley-collision-mainpuri-news-c-25-1-120228-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
Mon, 10 Apr 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
किशनी। थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव कुरारी के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने किशनी -मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया, जो करीब एक घंटा बाद खुल सका। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के नगला खनाबांध निवासी रामसिंह का पुत्र नीलेश कुमार (17) सोमवार की सुबह बाइक से रिश्तेदारी में मैनपुरी जा रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव निवासी रजनेश कुमार (18) भी थे। बाइक जब थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव कुरारी के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में नीलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं साथी रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
हादसे से आक्रोशित लोगों ने करीब 11:30 बजे किशनी-मैनपुरी मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जाम लगाए हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। गांव के कुछ सभ्रांत लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जाम में एक घंटा फंसी रही एसडीएम की गाड़ी
किशनी-मैनपुरी मार्ग पर गांव कुरारी के पास सड़क हादसे में एक किशोर की मौत के बाद आक्रोशित लोग जाम लगाए हुए थे। इस दौरान मार्ग से एसडीएम किशनी की गाड़ी गुजरी। ग्रामीणों के जाम न खोलने के चलते करीब एक घंटा तक गाड़ी जाम में फंसी रही। जाम खुलने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी।
पुलिस के न आने पर भड़के ग्रामीण
हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन थाने का फोर्स मौके पर नहीं पहुंचा। करीब आधा घंटा तक ग्रामीण इंतजार करते रहे। जब कोई नहीं आया तो ग्रामीण भड़क गए। किशनी-मैनपुरी मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया।