{"_id":"683c9ba1ffb046a793093f7b","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132679-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में रविवार की दोपहर गांव फरोली के समीप बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक गांव से बाइक पर सवार होकर सहावर कस्बा आ रहा था।
अमांपुर के गांव बीनपुर कलां निवासी कैलाश (32) पुत्र मचल सिंह रविवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर सहावर आ रहा था। सहावर क्षेत्र में गांव फरोली के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायल युवक को सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके भाई जोगिंदर ने बताया कि वह गांव से सहावर दवा लेने जा रहे था। उसकी मौत के बाद पत्नी शशि, मां रामबेटी, बेटा लव (10) और गुलशन (8) सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।