फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies due to truck collision near Nagwan Tirahe

नैगवां तिराहा के पास ट्रक ने रौंदा बाइक सवार, मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम नैगवां तिराहा के पास एक बाइक सवार को मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव विजय प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर जाम खुलवाया।हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bike rider dies due to truck collision near Nagwan Tirahe

विस्तार

किशनी। थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम नैगवां तिराहा के पास एक बाइक सवार को मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ भोगांव ने बातचीत कर जाम खुलवा दिया। लेकिन नाराज भीड़ ने दुबारा एकत्र हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला बांध मुड़ौसी निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार रविवार की देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जब वह नैगवां तिराहा के पास पहुंचा, तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया। आक्रोशित लोगों ने नैगवां तिराहा पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव विजय प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस एक वैन में शव को लेकर जाने लगी तो ग्रामीण फिर आक्रोशित हो गए और दोबारा जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed