{"_id":"60d7623a8ebc3e33542ea157","slug":"bike-rider-dies-due-to-trolley-collision-mainpuri-news-agr4973489193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बेवर। गांव करपिया और बनकिया के बीच शनिवार सुबह ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी और बच्ची घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बिघरई निवासी 26 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह चौहान शनिवार सुबह पत्नी अनीता और तीन वर्षीय पुत्री सुरभि के साथ बाइक से ससुराल हरिहरपुर जनपद फर्रुखाबाद जा रहा था। थाना क्षेत्र में गांव बनकिया और करपिया के बीच पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रॉला ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में सूर्य प्रताप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी अनीता व पुत्री सुरभि घायल हो गए। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ट्रॉला चालक की तलाश कर रही है।