फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies after being hit by a canter, another seriously injured

Agra News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 13 Apr 2025 10:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a canter, another seriously injured
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र में एटा मार्ग पर शनिवार की रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी तिलक सिंह (30) पुत्र नत्थू सिंह शनिवार को बाइक पर गांव के भूरे (32) पुत्र मोहनलाल के साथ बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिढ़पुरा के गांव कुटैरा आया था। तिलक सिंह के तहेरे भाई संजय ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह रात में बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। गांव सुल्तानपुर मोड के समीप कैंटर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तिलक सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं भूरे गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल भूरे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मौत की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियाली सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed