फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider died due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Wed, 09 Nov 2022 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to vehicle collision
मृतक निर्देश का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा ग्राम एतवारपुर से अर्जुनपुर कदीम के मध्य हुआ। सड़क हादसे में मौत निर्देश कुमार (20) निवासी अर्जुनपुर कदीम की हुई। वह अपनी ननिहाल एतवारपुर से मंगलवार की देर शाम अपने गांव अर्जुनपुर बाइक से जा रहा था। मार्ग में उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत की जानकारी उसके परिजन को दी। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed