फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike rider died due to collision with speeding truck in Agra

Agra Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, फंसकर 25 मीटर तक घिसटती रही बाइक; युवक की मौत

Sun, 28 May 2023 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 06:09 PM IST
सार

Agra Accident News: आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उसके नीचे फंसकर बाइक करीब 25 मीटर तक घिसटती रही। हादसे में युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
bike rider died due to collision with speeding truck in Agra
Agra Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

उछलकर दूर जा गिरा युवक 

हादसा शमशाबाद थाना क्षेत्र के धिमिश्री चौकी अंतर्गत नहर मार्ग पर हुआ। यहां महाराजपुर गांव निवासी लखन (26) रविवार की दोपहर पैंतीखेड़ा गांव अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में नहर के किनारे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लखन उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बुलेट बाइक ट्रक के नीचे फंसकर करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है

हादसा देख राहगीर रुक गए और आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजन को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही समय में लखन ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर पाकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

परिजन ने बताया कि लखन बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार दीक्षित ने बताया कि सड़क हादसे में युवक घायल हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। हालांकि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed