फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike raili

सराफा कारोबारियों ने निकाली वाहन रैली

Sun, 20 Mar 2016 02:24 AM IST
सराफा कारोबारियों ने निकाली वाहन रैली
सराफा कारोबारियों ने निकाली वाहन रैली Updated Sun, 20 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
bike raili
सराफा कारोबारियों ने निकाली वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अनिश्चितकालीन हड़ताल के 17वें दिन सराफा व्यापारियों ने प्र्रतिष्ठान बंद रखकर केंद्र सरकार के विरोध में किनारी बाजार तिराहे पर धरना दिया। उसके बाद दोपहर में डीएम आवास तक वाहन रैली निकाली। रैली से पहले आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया ने कहा कि व्यापारी जोश में होश न खोएं और जनता को परेशान करने वाला काम न करें। किनारी बाजार तिराहे से रैली फुलट्टी, घटिया आजम खां, सेंट पीटर्स, हरीपर्वत से एमजी रोड होते हुए डीएम आवास तक पहुंची। वहां सराफा मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पवन दौनेरिया ने एसीएम चतुर्थ सौजन्य कुमार को ज्ञापन सौंपा। रैली में देवेंद्र गोयल, सुनील वर्मा, मंगल सिंह धाकड़, राकेश कुमार, राजेश हेमदेव, विनोद जौहरी, बृजेश गुप्ता, पीसी नरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज राज बब्बर देंगे समर्थन
आगरा। श्री सराफा कमेटी सचिव देवेंद्र गोयल के मुताबिक, रविवार को सराफा व्यापारी 11.30 बजे किनारी बाजार तिराहे पर धरना देंगे। इसमें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राज बब्बर समर्थन देने आएंगे।
विज्ञापन


प्रतिष्ठान खोलने के मूड में व्यापारी
17 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे व्यापारी होली से पहले दो फाड़ हो सकते हैं। सराफा व्यापारियों का एक वर्ग होली तक प्रतिष्ठान खोलने और उसके बाद आंदोलन करने का मन बना चुका है। वह इसके लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का उदाहरण दे रहे हैं। इन दोनों राज्यों में दिल्ली के प्रदर्शन के बाद प्रतिष्ठान खोले गए, जबकि उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बंदी का फरमान सुना दिया। दिल्ली प्रदर्शन में सरकार का रुख देखने के बाद व्यापारी मानते हैं कि कारीगरों की मुश्किल को देखते हुए बंदी खत्म होनी चाहिए। हालांकि बड़े कारोबारी बंदी खत्म करने के मूड में नहीं हैं। उनका क हना है कि होली नहीं मनाएंगे, लेकिन टैक्स खत्म होने तक लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed