फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike raider died in accident

दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में बेटे की मौत, मां घायल

Sun, 27 Mar 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
bike raider died in accident
कासगंज। अमांपुर रोड के समीप शनिवार सुबह नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठी मृतक की मां को घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार पुष्पेंद्र (22) निवासी ककरहवा नगरा थाना दादों जनपद अलीगढ़ हुआ। बताया गया पुष्पेंद्र अपनी ननिहाल नगला कोठी थाना शिवपुरा से अपनी मां के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। अमांपुर रोड पर मंडी समिति के निकट सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अवस्था में मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय पुष्पेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed