फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike mechanic died in a road accident angry family members blocked the road there was a lot of commotion

Agra: सड़क हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम; जमकर हुआ हंगामा

Sat, 23 Mar 2024 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

सड़क किनारे खड़े बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। उसे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी थी। बाइक मिस्त्री की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने  समझा बूझाकर जाम खुलवाया।  
 

विज्ञापन
Bike mechanic died in a road accident angry family members blocked the road there was a lot of commotion
accident demo pic

विस्तार

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल मिस्त्री में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची फतेहाबाद सर्किल का फोर्स बड़ी मुश्किल से अधिकारियों ने समझा बूझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शिवकुमार निवासी मल्लाहाटूला कस्बा फतेहाबाद-फिरोजाबाद रोड बाईपास पर शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब सड़क पर खड़ा था। तभी आगे से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इस दौरान शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर आसपास के लोग दौड़े और शिवकुमार को घायल अवस्था में पास के अस्पताल ले गए, जहां से जांच के बाद आगरा रेफर किया। जहां रास्ते में मौत हो गई। फ़तेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तभी लोग शव को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


तभी घटना की जानकारी होने पर फ़तेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की ओर से जाम नहीं खोला। तभी एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल व उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे। लेकिन परिजन क्षेत्रीय विधायक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। तभी थाना डौकी और निबोहरा का फोर्स मौके पर बुलाया गया। परिजन के मुताबिक मृतक के पांच बच्चे है, लक्ष्मी (18), आशीष (16), अरुन (4), अनिल (2) वर्ष एक 8 माह का पुत्र भी है। परिजन ने मुआवज की मांग की है। उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से आर्थिक लाभ और परिवार गरीब होने के कारण मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष को सस्तुती भेजी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दुर्घटना के बाद दूसरे बाइक सवार मिन्टराज (25),दीपक (15) निवासी कबीरपुरा थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में आगरा भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed