{"_id":"6537471c828ab0c73f056b95","slug":"bike-mechanic-became-robber-condition-of-his-house-left-his-work-and-chose-world-of-crime-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक मैकेनिक बना लुटेरा: घर के हालत देख छोड़ दिया काम और चुनी अपराध की दुनिया, ऐसे बना अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक मैकेनिक बना लुटेरा: घर के हालत देख छोड़ दिया काम और चुनी अपराध की दुनिया, ऐसे बना अपराधी
Tue, 24 Oct 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 09:55 AM IST
सार
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरा कभी बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। उसके हाथ में हुनर था, लेकिन घर के हालातों ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।
विज्ञापन
लुटेरा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पालीवाल पार्क में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए लूट के आरोपी पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। कर्ज होने पर वो बाइक मैकेनिक से लुटेरा बन गया। टेंपो चोरी में जेल गया था। जनकपुरी में भीड़ के बीच चोरी में सफल हो गया था। लूट करने पर पुलिस ने पहचान कर पकड़ लिया।
पालीवाल पार्क में 16 अक्तूबर को खगेश वार्ष्णेय चेन लूट हुई थी। पुलिस ने रविवार रात को आरोपी बाह के बिजौली निवासी हरभजन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह बाइक मैकेनिक था। मगर, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कर्ज हो गया। उसने सबसे पहले बाह में टेंपो चोरी की। पुलिस ने उसे जेल भेजा। इसके बाद भी वो रुका नहीं।
अपराध की दुनिया में कदम रखने वालले हरभजन ने 10 अक्तूबर को संजय प्लेस में बाइक चोरी की थी। 13 अक्तूबर को जनकपुरी महोत्सव के दौरान एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी कर लिया था। तीन दिन बाद चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। मगर, पुलिस ने पहचान कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Dussehra 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, नए कार्यों में मिलेगी सफलता; जानें पूजन के शुभ मुहूर्त
डेबिट कार्ड छीनकर खाते से निकाल लिए 34 हजार
न्यू आगरा की दयालबाग चौकी के पास एटीएम में किशोरी से डेबिट कार्ड छीनकर खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए गए। चौकी पर तहरीर दी, लेकिन आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीडि़ता भटकने को मजबूर है। आजाद नगर, खंदारी निवासी नीलम शर्मा ने बताया कि 15 अक्तूबर को 15 साल की बेटी आयुषि दयालबाग चौकी के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। केबिन में जाते ही 2 युवक आ गए। वह कार्ड मशीन में लगा चुकी थीं। पिन डालने पर युवकों ने देख लिया। इसके बाद मदद का बहाना करने लगे। उन्होंने बहाने से कार्ड बदल दिया। 4 बार में खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। पता चलने पर नीलम घबरा गईं। वह तहरीर देने चौकी पर आईं। पुलिस ने तहरीर ले ली। मगर, मुकदमा नहीं लिखा। पुलिस का कहना था कि सीसीटीवी बैंक से निकलवाए जाएंगे। इस पर वो बैंक गईं। बैंककर्मी पुलिस एफआईआर लेकर आने की कहने लगे। खाते से जो रकम निकाली गई थी उससे बच्चों की फीस जमा करनी थी। नीलम के पति की मृत्यु हो चुकी है। उनकी पुलिस भी मदद नहीं कर रही है।