फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dussehra 2023  today start stalled auspicious works today Know shubh muhurat worship

Dussehra 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, नए कार्यों में मिलेगी सफलता; जानें पूजन के शुभ मुहूर्त

Tue, 24 Oct 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 07:00 AM IST
सार

दशहरा का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन से गृह प्रवेश, नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ और नए वाहनों की खरीद-फरोख्त के साथ ही अन्य शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Dussehra 2023  today start stalled auspicious works today Know shubh muhurat worship
रावण दहन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व यानि दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। राम लीला मैदान से लेकर सेंट जोंस और पंचकुइयां से लेकर नेहरू नगर, न्यू आगरा पार्क तक शहर की सभी प्रमुख कॉलोनियों और सोसाइटियों में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा पिछले नौ दिनों से प्रतिष्ठापित देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन भी दशमी को ही किया जाएगा। मंगलवार को शहर में गृह प्रवेश, नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ और नए वाहनों की खरीद-फरोख्त होगी।

विज्ञापन


विजय दशमी भगवान राम की विजय का पर्व है। इसी दिन उन्होंने रावण को मार बुराई का अंत किया था। इसके अलावा देवी दुर्गा ने नौ रात और दस दिन के युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। दोनों ही रूपों में यह सत्य और धर्म की विजय का पर्व है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर (द्वेष), अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की प्रेरणा प्रदान करता है। इस दिन लोग शस्त्र पूजन भी करते हैं। इसके साथ ही नया कार्य जैसे गृह प्रवेश, नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ, नए वाहन की खरीद भी की जाती है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें विजय मिलती है।
विज्ञापन



आयुध-पूजा महूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीता पाराशर के अनुसार दशहरा/विजयदशमी के दिन आयुध पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:20 बजे से 3:37 बजे तक रहेगा।

गृह प्रवेश एवं प्रतिष्ठानों का शुभारंभ
पं. सुभाष शर्मा के अनुसार मंगलवार को गृह प्रवेश और नवीन प्रतिष्ठानों के शुभारंभ के लिए अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:33 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 से 7 बजे तक शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed