{"_id":"69fcd10fee6aaa0baf0a890a","slug":"bike-made-from-electric-pole-youth-dies-agra-news-c-174-1-sagr1036-158935-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की गई जान
Thu, 07 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 07 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हरचंदपुर मोड़ के पास एक बाइक सवार बिजली के खंभे से जा टकराए। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छाया है।
कस्बा के गांव फरेंजी के रहने वाले सतीश चंद्र का 24 वर्षीय पुत्र भुवनेश बुधवार शाम साथी विकास उर्फ जालिम निवासी गांव जगमोहनपुर जनपद इटावा के साथ कहीं गया था। देर रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से वापस गांव फरेंजी लौट रहे थे। हरचंदपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में भुवनेश की सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल विकास को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। भुवनेश का शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद