फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike fell under a truck two women were crushed to death People were shocked to see the condition of dead bodie

दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे गिरी बाइक, कुचलकर दो महिलाओं की मौत; शवों की हालत देख कांप गए लोग

Sun, 14 Apr 2024 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे गिरी बाइक पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Bike fell under a truck two women were crushed to death People were shocked to see the condition of dead bodie
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां युवक के संग बाइक पर बैठकर जा रही दो महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया। बताया गया है कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे गिर गई। जिसके बाद ट्रक के पहिये महिलाओं के ऊपर से गुजर गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार सुबह बाइक से अरबाज अपनी पत्नी मरजीना और गुड़िया को लेकर दिल्ली से अपने गांव पछागांव थाना निबोहरा जा रहा था। राजाखेड़ा रोड स्थित गढ़ी थाना पर बाइक अनियंत्रित होकर साइड में चल रहे ट्रक के नीचे गिर गई । ट्रक का पहिया चढ़ जाने से बाइक पर बैठी गुड़िया और मरजीना की मौके परी मौत हो गई।
विज्ञापन


मरजीना और गुड़िया अरबाज के साथ अपने गांव पछा थाना निबोरा जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।  सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed