{"_id":"6616d9bf2ae7bfbc5d0b1655","slug":"bike-collides-with-herd-of-cattle-one-youth-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-115738-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोवंश के झुंड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोवंश के झुंड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
Wed, 10 Apr 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के झुंड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
कुरावली। थाना क्षेत्र में जैथरा मोड़ पर एक बाइक सवार बुधवार देर शाम अचानक सामने आए गोवंश के झुंड से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव धनमऊ निवासी दीप चंद्र बुधवार को गांव के सुग्रीव के साथ एटा में शादी के कार्ड बांटने गया था। देर शाम दोनो कार्ड बांटने के बाद एटा से वापस घर लौट रहे थे। वह थाना क्षेत्र में हाईवे से नीचे उतर कर जैथरा मोड पर पहुंचे। तभी सामने गोवंश का एक झुंड आ गया। गोवंश से टकराने से 28 वर्षीय दीपचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।