{"_id":"677d6382bfe1aa1b3810011e","slug":"bike-collides-with-cattle-that-suddenly-appeared-young-man-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129887-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुआ के बेटे के साथ जा रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे...मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुआ के बेटे के साथ जा रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे...मौके पर ही मौत
Wed, 08 Jan 2025 01:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:01 PM IST
सार
बाइक से बुआ के बेटे के साथ जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक के आगे गोवंश आ गया। बाइक टकराकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक रितिक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गांव किल्ली के पास एक बाइक पर सवार अचानक सामने आए गोवंश से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठा बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी निवासी ऋतिक (18) अपने मामा के लड़के शिवम निवासी जमालीपुर जनपद औरेया अपने बहनोई उपेंद्र यादव निवासी लालपुर बेवर के यहां आए थे। सोमवार की रात को दोनों बाइक से कस्बा आ रहे थे। रास्ते में इटावा रोड पर गांव किल्ली के पास अचानक बाइक सामने से आ रहे गोवंश से जा टकराई। हादसे में ऋतिक और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि ऋतिक इंटर का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हादसे में युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा है।