फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike collided with bull on jasrana road, youth died

Agra News: जसराना रोड पर सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
bike collided with bull on jasrana road, youth died
औंछा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक बाइक सवार अचानक सामने आए सांड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

गांव नगला वंशी निवासी रामनरेश का पुत्र दुर्योधन (18) बुधवार की शाम किसी काम से बाजार जा रहा था, वह बाइक लेकर घर से निकला, जैसे ही जसराना रोड के पास पहुंचा। तभी अचानक सामने आए सांड़ से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दुर्योधन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने के बाद रोते बिखलते परिजन भी आ गए। पुलिस ने युवक के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed