फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Accident At Agra Lucknow Express Way Two Died

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

Sun, 15 Nov 2020 05:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Nov 2020 05:53 PM IST
सार

  • राजा का ताल के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
  • अन्य हादसों में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
Bike Accident At Agra Lucknow Express Way Two Died
demo pic

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार मैनपुरी निवासी जीजा-साले घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए जहां पर जीजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि साले की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। वहीं राजा का ताल के पास बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मैनपुरी के हसनपुर निवासी विवेक दीक्षित (25) पुत्र हरनरेश दीक्षित अपने साले माजिरपुर मैनपुरी निवासी अमन मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा के साथ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दीपावली के मौके पर दोनों दिल्ली से बाइक से गांव आ रहे थे। बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 56 के करीब पहुंची थी इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाई। यहां चिकित्सक ने विवेक दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अमन मिश्रा को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया। मृतक विवेक मिश्रा पर एक बेटी कृतिका एवं बेटा अयांश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा थाना टूंडला के राजा के ताल के पास हुआ। बाइकों की भिड़ंत में नागऊ निवासी सत्यवीर (32) पुत्र रामसेवक घायल हो गया। घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में थाना शिकोहाबाद के नौशहरा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवाल जिला कन्नौज के अचलपुरवा निवासी दिलीप कुमार (25) पुत्र रामबाबू एवं संजय (28) पुत्र रामबाबू घायल हो गए।

घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। बाइक फिसलने से थाना सिरसागंज के अकबरपुर सराय निवासी पंकज पुत्र सुनहरीलाल एवं सुधीर पुत्र एजेंट सिंह घायल हो गए। नए बाईपास पर थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुए हादसे में सिरसागंज के निवासी रोहित(35) पुत्र जनक सिंह व आगरा के ताजगंज निवासी वीरेंद्र पुत्र हरी सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed