{"_id":"5cf0c801bdec2207226eb98e","slug":"bikaner-kolkata-express-ac-coach-passengers-create-ruckus-at-tundla-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में उबले एसी कोच के यात्री, उठाया ऐसा कदम, रेल अफसरों के फूले हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में उबले एसी कोच के यात्री, उठाया ऐसा कदम, रेल अफसरों के फूले हाथ-पैर
Fri, 31 May 2019 11:51 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
टूंडला जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर से कोलकाता जाने वाली प्रताप एक्सप्रेस के एसी कोच में एसी बंद होने पर यात्रियों में आक्रोश फूटा पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा लिया और जमकर हंगामा किया। रेलवे के अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर यात्रियों को शांत किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
मामला टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच का है। बीकानेर से कोलकाता जाने वाली नॉन स्टॉप ट्रेन प्रताप एक्सप्रेस गुरुवार देर रात टूंडला स्टेशन पार करने वाली थी। तभी यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा लिया। एसी कोच में सफर कर रहे यात्री बोगियों से नीचे उतर आए और हंगामा करने लगे।
यात्रियों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण उन्होंने एसी कोच में रिजर्वेशन कराया था। सोचा था कि गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और सफर आसानी से कट जाएगा, लेकिन यहां तो जनरल से भी अधिक हालत खराब है। बाहर की हवा आ नहीं रही और कोच के अंदर एसी नहीं चल रहे हैं।

कहने के बाद भी नहीं चलाया एसी
यात्रियों ने बताया कि कई बार कहने के बावजूद भी एसी नहीं चलाया गया। इससे एसी कोच के सभी यात्री भीषण गर्मी से व्याकुल हो उठे। उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। स्टेशन पर हंगामा होने की सूचना पर डीटीएम समर्थ गुप्ता समेत आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे रेल अफसरों को यात्रियों ने खूब खरी खोटी सुनाई। यात्री कोच में पानी भरे जाने और एसी चालू करवाए जाने की मांग पर अड़े थे। डीटीएम ने कानपुर में उनकी समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन देते हुए यात्रियों को कोच में सवार करा ट्रेन को रवाना कराया।