{"_id":"5d964d568ebc3e017768b8f7","slug":"bijli-thana-opend-in-mathura-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली चोरों की खैर नहीं!, खुल गया थाना, पहले दिन दर्ज हुई आठ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली चोरों की खैर नहीं!, खुल गया थाना, पहले दिन दर्ज हुई आठ के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
मथुरा में खुला बिजली थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी की घटनाएं दर्ज कराने के लिए गुरुवार को बिजली थाने की शुरुआत की गई। इसे कृष्णानगर बिजलीघर पर स्थापित किया गया है, जहां पहले दिन ही बिजली चोरी की आठ रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। जिले में बिजली चोरी के सभी मामले अब इसी थाने में दर्ज होंगे। विभाग को इस तरह के मामले दर्ज कराने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
दो साल से जिले में बिजली थाना शुरू करने की कवायद चल रही थी। शासन को प्रस्ताव जाने के बाद भी कभी जगह का अभाव तो कभी पुलिसबल न मिलने से जनपद में बिजली थाना शुरू नहीं हो सका।
लेकिन गुरुवार को कृष्णानगर बिजलीघर में इसकी शुरुआत कर दी गई है। चार कमरों की इमारत में बिजली थाना शुरू किया गया है। गुरुवार को शुरू हुई इस थाने में पहले दिन ही आठ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह रिपोर्ट नवादा के जेई शैलेंद्र अग्रवाल ने दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह को बिजली थाने का पहला थाना प्रभारी बनाया गया है। थाना संचालन के लिए अभी संशोधन जुटाए जा रहे हैं। यहां एक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, नौ हेड कांस्टेबल, नौ सिपाही और चार मुंशी कम कंप्यूटर ऑपरेटर के पद निर्धारित किए गए हैं। एसई विद्युत देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि अब जिले की बिजली चोरी की रिपोर्ट बिजली थाने में दर्ज कराई जाएंगी।