फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bihar election: all thing will done according to us

बिहार में हम जो चाहेंगे, वो होगा : आडवाणी

Tue, 06 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 06 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
bihar election: all thing will done according to us
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्र्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने ब्रज क्षेत्र से बिहार की राजनीति पर निशाना साधा। विधानसभा चुनावों में वहां बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों के बीच उन्होंने कहा है कि बिहार में हम जो चाहेंगे, वो होगा।
विज्ञापन

पूर्व एमएलएसी राजकुमार सामा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी आत्मकथा के विमोचन के लिए सोमवार को यहां आए लालकृष्ण आडवाणी राजनीति से जुड़े सवालों से बचते नजर आए। हालांकि उन्होंने बिहार में अच्छे परिणामों की उम्मीद जरूर की। कहा, दो साल पहले कोई सोचता नहीं था कि देश की राजनीति में भाजपा अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि इससे संतुष्ट होने की जरूरत नहीं है। आडवाणी ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार कर कमियों को दूर करने की सलाह दी। अपने आधा घंटे के भाषण के दौरान उन्होंने एक बार भी न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया और न ही केंद्र सरकार के लेखाजोखा पर रोशनी डाली। हालांकि इस दौरान वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संगठनात्मक दृष्टिकोण और अपने जीवन में उनके योगदान का जिक्र करना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed