फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bihar devotee dies in Radharani temple barsana mathura news

राधारानी के दर पर बिहार के श्रद्धालु ने तोड़ा दम, तीन घंटे सीढ़ियों पर रखा रहा शव

Sun, 29 Sep 2019 12:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar devotee dies in Radharani temple barsana mathura news
राधारानी मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन को आए बिहार के श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। तीन घंटे तक शव मंदिर की सीढ़ियों पर ही रखा रहा। पुलिस कार्रवाई के बाद परिवार वाले शव को अपने साथ बिहार ले गए।
विज्ञापन


शनिवार को बिहार के गया जनपद से श्रद्धालु रामबली (63) अपने परिवार के साथ राधारानी के दर्शन करने बरसाना आए थे। रामबली के परिवारीजन ने गाड़ी को कस्बे के सुदामा चौक पार्किंग में खड़ा कर दिया। वो लोग सीढ़ियों से राधारानी के दर्शन करने को मंदिर जा रहे थे। 
विज्ञापन


सीढ़ियों पर गिरते ही प्राण निकले 

10 सीढ़ी चढ़ने के बाद अचानक रामबली गिर पड़े। थोड़ी ही देर में उसके प्राण निकल गए। यह देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गये। उधर, पुलिस कार्रवाई के चलते करीब तीन घंटे तक शव मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बाद ही परिवारीजन शव को साथ ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु के परिवार वाले कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, लेकिन शव को ले जाने के लिए उन्हें थाने की लिखा-पढ़ी चाहिए थी। इसलिए थोड़ा विलंब हो गया। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed