{"_id":"6b08a0a658ba52eaf1074ce8","slug":"big-win-for-bahraich-and-star-next-agra-news-c-25-agr1067-1222424-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बहराइच और स्टार नेक्स्ट की बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बहराइच और स्टार नेक्स्ट की बड़ी जीत
Fri, 27 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को खेले गए दो मुकाबलों में बहराइच और स्टार नेक्स्ट की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में केडीसीए बहराइच और आरएस-11 के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। समद ने 52 और राजवीर ने 43 रन का योगदान दिया। हर्षित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस-11 की टीम 16.3 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। बहराइच ने 107 रन से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर में जगह बनाई। समद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में स्टार नेक्स्ट और एनएससीए रायबरेली आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट ने पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। जतिन ने 91, आर्यन होल्कर ने 58 और कुलदीप ने 42 रन बनाए। यश कोटियाल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए रायबरेली की टीम 19 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। नूरान खान ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। लविश ने चार और गौरव ने दो विकेट झटके। स्टार नेक्स्ट ने 160 रन से मुकाबला जीत लिया। जतिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
-- -