{"_id":"6944710bdb3f61cf830fb93d","slug":"big-shots-on-the-field-and-a-craze-for-action-movies-off-the-field-agra-news-c-365-1-sagr1044-105744-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैदान में बड़े शॉट और बाहर एक्शन मूवी की दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैदान में बड़े शॉट और बाहर एक्शन मूवी की दीवानगी
विज्ञापन
कार्तिक शर्मा का स्वागत करते हुए
आगरा। आईपीएल में अपनी दमदार एंट्री से देशभर में चर्चा में आए आगरा के उभरते क्रिकेटर कार्तिक शर्मा के बचपन से जुड़े कई दिलचस्प पहलू अब सामने आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर मूवी थियेटर तक कार्तिक के हर सफर के साथी रहे कुलदीप और अंकित चौहान ने अमर उजाला से बातचीत में कार्तिक की उस शख्सियत को बयां किया, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।
दोनों दोस्तों का कहना है कि कार्तिक को शुरू से ही मैदान में छक्के लगाने का खास शौक रहा है। बचपन में जब भी तीनों दोस्त साथ खेलते थे, कार्तिक का पूरा ध्यान बड़े शॉट खेलने पर रहता था। कुलदीप ने बताया कि कार्तिक शांत स्वभाव का होने की वजह से मैदान में ज्यादा बोलते नहीं थे, लेकिन बल्ले से जवाब देना उन्हें पसंद था। क्रिकेट के साथ-साथ कार्तिक जिंदगी को एन्जॉय करना भी जानते हैं।
व्यस्त प्रैक्टिस शेड्यूल के बावजूद वह महीने में कम से कम एक बार मूवी देखने जरूर जाते थे। खास बात यह है कि शांत मिजाज के खिलाड़ी कार्तिक पर्दे पर एक्शन से भरपूर फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। अंकित चौहान ने बताया कि पिछली बार तीनों दोस्त जयपुर में साथ थे, जहां उन्होंने एक साथ ‘सायरा’ मूवी देखी थी। आगरा की गलियों से निकलकर आईपीएल तक का उनका सफर न सिर्फ शहर, बल्कि उनके दोस्तों के लिए भी गर्व का विषय है।