{"_id":"654daaa58c5c252003098334","slug":"big-relief-on-diwali-roadways-bus-will-be-available-for-delhi-every-half-hour-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बड़ी राहत: हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज बस, 24 घंटे चालू रहेगा पूछताछ केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बड़ी राहत: हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज बस, 24 घंटे चालू रहेगा पूछताछ केंद्र
Fri, 10 Nov 2023 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:29 AM IST
सार
दिवाली के मद्देनजर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके साथ ही हर बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए 24 घंटे पूछताछ केंद्र चालू रहेगा।
विज्ञापन
आईएसबीटी
- फोटो : AmarUjala
विस्तार
आगरा में दिवाली को लेकर परिवहन निगम की तरफ से दिल्ली (एनसीआर) के लिए अतिरिक्त बसें शुक्रवार की सुबह से चलना शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को आईएसबीटी से हर आधे घंटे में दिल्ली और नोएडा के लिए बस मिलेगी। सभी बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र 24 घंटे चालू रहेगा।
दिल्ली से आगरा व कौशांबी और दिल्ली से आगरा आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम की तरफ से 250 बसों का संचालन किया जाएगा। आईएसबीटी से शुक्रवार की सुबह से हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए बस मिलना शुरू हो जाएंगी। बिजलीघर और ईदगाह बस स्टेशन से अन्य जिलों व राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वैसे बृहस्पतिवार की शाम से यात्रियों की भीड़ निकलने लगी।
ये भी पढ़ें - यूपी: ट्रेन में भूले कोच लगाना..., पांच साल बाद मिला यात्री को न्याय; रेलवे को देने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
आईएसबीटी प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर 10 मिनट के बाद माइक से जानकारी दी जा रही है। बस स्टेशन के बाहर किसी बस को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। दिल्ली के साथ लंबी दूरी की बस सेवा पर ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Dhanteras 2023: धनतेरस पर आज 150 साल बाद धन वृद्धि महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी; जानें पूजा विधि
लंबी दूरी की बसों के लिए मारामारी
जनरथ और शताब्दी बस में दिवाली की वजह से लोगों ने पहले से बस में टिकट बुक करा ली है क्योंकि इनमें सीट के लिए मारामारी रहती है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि लंबी दूरी वाली बसों में एडवांस बुकिंग कराई जा रही है, जबकि आसपास के जिलों के लिए बसों की संख्या अधिक होने की वजह से लोग स्टेशन या बस के अंदर टिकट लेते हैं।
ये भी पढ़ें - जहरीली हवा की चपेट में आगरा: आवास विकास में हाल सबसे ज्यादा खराब, इन क्षेत्रों में भी प्रदूषण हावी