{"_id":"5c2f3301bdec22570f3488f7","slug":"big-mistake-in-chief-minister-yogi-adityanath-security-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के लिए सुरक्षा चक्र तोड़ मुख्यमंत्री की गाड़ी के नजदीक पहुंचा युवक, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के लिए सुरक्षा चक्र तोड़ मुख्यमंत्री की गाड़ी के नजदीक पहुंचा युवक, मचा हड़कंप
Fri, 04 Jan 2019 03:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आगरा का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की गाड़ी के नजदीक एक युवक पहुंच गया।
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार से मुख्यमंत्री जब सिकंदरा वाटर वर्क्स के लिए चले तो एक युवक उनकी गाड़ी के नजदीक पहुंच गया। सुरक्षा चक्र में हुई इस चूक से अफसरों में हड़कंप मच गया। युवक को हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि उसका नाम रुपेंद्र है और वह ताजगंज का रहने वाला है। उसने कहा कि वह सीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी गाड़ी के नजदीक जा रहा था। उसने खुद को भाजयुमो का कार्यकर्ता बताया। पुलिस ने भाजपा नेताओं से उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह भाजयुमो का कार्यकर्ता है। इस पर थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
महिलाओं को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार में मुख्यमंत्री के पहुंचने का पता चलते ही कई फरियादी उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। इनमें से कुछ लोग मलपुरा से आए थे। एक
महिला लालऊ के संजलि हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग लेकर आई थी।
महिला लालऊ के संजलि हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र लाई थी। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर किसी को भी मुख्यमंत्री के पास तक नहीं जाने दिया। मुख्यमंत्री के जाते ही इन लोगों ने हंगामा कर दिया। इन्होंने कहा कि उनकी फरियाद अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, इस कारण मुख्यमंत्री से मिलने आए थे।
विज्ञापन
रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी ने रैली स्थल का मुआयना किया।इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संगठन के लोग भी मौजूद रहे।