{"_id":"5c2f0cfdbdec2256b73ef65f","slug":"mid-day-meal-plates-missing-from-government-schools-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में गायब हुई अखिलेश की ‘थाली’, घर से बर्तन लेकर आते हैं बच्चे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में गायब हुई अखिलेश की ‘थाली’, घर से बर्तन लेकर आते हैं बच्चे, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योगी आदित्यनाथ सरकार में अखिलेश सरकार की ‘थाली’ स्कूलों से गायब हो गई हैं। मिड-डे मील (एमडीएम) बच्चों को खिलाने के लिए पिछली सपा सरकार ने परिषदीय विद्यालय में बच्चों के लिए बर्तन उपलब्ध कराए थे। सूबे में सत्ता बदलने के बाद से ये बर्तन गुम हो गए। अब मिड-डे मील के लिए बच्चों को घर से बर्तन लेकर आने पड़ता है।
योगी सरकार में गायब हुई अखिलेश की ‘थाली’, घर से बर्तन लेकर आते हैं बच्चे, देखें तस्वीरें
2 of 5
फाइल फोटो
मैनपुरी जिले के परिषदीय स्कूलों में सपा सरकार द्वारा जिले में वर्ष 2016-17 में पंजीकृत 1.42 लाख बच्चों के सापेक्ष 55 फीसदी थाली और गिलास उपलब्ध कराए गए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगी थी। सरकार बदलने तक तो ये बर्तन स्कूलों में खूब चमके, लेकिन योगी सरकार में अखिलेश की फोटो लगी थालियां गायब हो गईं। लिहाजा फिर एक बार घर से बर्तन लेकर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
योगी सरकार में गायब हुई अखिलेश की ‘थाली’, घर से बर्तन लेकर आते हैं बच्चे, देखें तस्वीरें
3 of 5
मिडडे मील खाते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्राथमिक विद्यालय नगरिया देहात, प्राथमिक विद्यालय भरतवाल, कन्या प्राथमिक विद्यालय पुरोहिताना सबका यही हाल है। यहां बच्चे मिड-डे मील के लिए घर से बर्तन लेकर आते हैं। ऐसे में फिर एक बार बच्चों का ध्यान केवल भोजन पर ही केंद्रित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार में गायब हुई अखिलेश की ‘थाली’, घर से बर्तन लेकर आते हैं बच्चे, देखें तस्वीरें
4 of 5
मिडडे मील खाते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
पिछली सपा सरकार में मिलीं थालियों और गिलास को लेकर शिक्षक अलग-अलग बातें कर रहे हैं। कहीं शिक्षकों का कहना है कि थालियां चोरी हो गईं या बच्चे अपने घर ले गए। वहीं कुछ शिक्षक छात्र संख्या के सापेक्ष कम थालियां होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
योगी सरकार में गायब हुई अखिलेश की ‘थाली’, घर से बर्तन लेकर आते हैं बच्चे, देखें तस्वीरें
5 of 5
मिडडे मील खाते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए मैनपुरी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सभी स्कूलों में सरकार द्वारा बर्तन उपलब्ध कराए गए थे। बच्चों को ये बर्तन क्यों नहीं दिए जा रहे हैं, इस मामले की जानकारी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।