फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big challenge of 36 hours then policemen will play Holi in agra

आगरा: 36 घंटे की बड़ी चुनौती, फिर पुलिसकर्मी खेलेंगे होली 

Fri, 18 Mar 2022 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

होली और शब ए बारात एक ही दिन होने की वजह से आगरा पुलिस को लगातार 36 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ेगी। इसके बाद उन्हें होली खेलने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Big challenge of 36 hours then policemen will play Holi in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली और शब ए बारात शुक्रवार यानि आज एक साथ हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर को तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। 800 पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी पर रहेंगे। हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस गिरफ्तार कर हवालात में डाल देगी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों का चालान, सीज करने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव बाद होली का त्योहार है। रंजिश में बवाल की घटना न हो इसके लिए सभी थानों के प्रभारियों के साथ बैठक करके दिशा-निर्देश दे दिए हैं। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। यूपी 112 की मोबाइल भी प्वाइंट पर ड्यूटी करेंगी। होली पर निर्धारित गति से अधिक में वाहन चलाना, तीन सवारी, बिना हेलमेट सहित किसी भी तरह से यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। चालान करने के साथ ही वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई 

उन्होंने बताया कि चौराहों और प्रमुख मार्ग पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करेगी। अधिकारी फोर्स के साथ भ्रमण पर रहेंगे। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जेल तक भेजा जाएगा। चुनावी रंजिश में बवाल न हो, उसके लिए देहात के इलाकों में नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शब ए बारात को देखते हुए भी रात में भी फोर्स रहेगी। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 800 से अधिक पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी करेंगे। 500 क्लस्टर मोबाइल भी घूमती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल को भी लगाया गया

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा के मुताबिक, शहर और देहात में दमकल के भी प्वाइंट बनाए गए हैं। अग्निकांड की घटनाएं रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भगवान टाकीज, संजय प्लेस, शास्त्रीपुरम, फाउंड्री नगर, बाह, किरावली, खेरागढ़ आदि में दमकल रहेंगी। दमकलकर्मी आग की सूचना पर तत्काल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed