{"_id":"65db02c14d0aa22d28008ecc","slug":"big-blow-to-rahul-gandhi-before-bharat-jodo-nyay-yatra-arrives-in-agra-this-big-leader-resigns-joined-bjp-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राहुल गांधी के आगरा आने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा; भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राहुल गांधी के आगरा आने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा; भाजपा में हुए शामिल
Sun, 25 Feb 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:35 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से उस समय इस्तीफा दिया, जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचने वाली थी।
विज्ञापन
उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के मिलने के बाद कांग्रेसियों में निराशा छा गई।
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा।
उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है। इससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र की प्रति कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष को भी भेजी गई है।