{"_id":"65f42143a84b3d4b02021f63","slug":"big-blow-to-akhilesh-yadav-before-the-notification-of-lok-sabha-elections-two-former-mla-resigned-joined-bjp-2024-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले अखिलेश को बड़ा झटका, दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा; भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले अखिलेश को बड़ा झटका, दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा; भाजपा में शामिल
Sat, 16 Mar 2024 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:54 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का दो पूर्व विधायक ने साथ छोड़ दिया है। उनके साथ सपा से जिलाध्यक्ष रहे नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले अखिलेश को बड़ा झटका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे दलों में जबर्दस्त सेंधमारी की। शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं सपा नेता मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा और बसपा नेता शैलेंद्र जादौन भाजपा में शामिल हुए। वहीं आगरा में दूसरे दलों के 8 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व सांसद राजबब्बर के करीबी रहे दो कांग्रेस नेताओं ने भी भगवा पटुका पहन लिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा और जितेंद्र वर्मा को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान आगरा ग्रामीण सीट से बसपा प्रत्याशी रहे शैलेंद्र जादौन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज बघेल, जगनेर के चेयरमैन कुलदीप गर्ग, भगत सिंह बघेल, सोनू शर्मा ने भी लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के समक्ष निर्दलीय पार्षद भरत शर्मा, ऋषभ गुप्ता, कंचन बंसल, लाल सिंह कुशवाहा, विमलेश कुमारी, विमलेश प्रजापति, हर्षित शर्मा, बसपा के पार्षद दीपक वर्मा, बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर भगवानदास प्रजापति ने सदस्यता ली। इनमें सभी निर्दलीय पार्षद भाजपा कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गौरव राजावत आदि मौैजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: बदायूं सीट पर चाचा शिवपाल यादव को क्यों उतारा गया, डिंपल यादव ने बताई बड़ी वजह; बोलीं- भाजपा में मची खलबली
ये भी पढ़ें - UP: बदायूं सीट पर चाचा शिवपाल यादव को क्यों उतारा गया, डिंपल यादव ने बताई बड़ी वजह; बोलीं- भाजपा में मची खलबली
कुछ ही घंटे बाद फतेहपुर सीकरी के सांसद और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने राजबब्बर के करीबी रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजू लवानिया और बब्बर के सलाहकार राजीव जैन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दोनों ही लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे और आगरा में राजबब्बर की चुनावी कमान संभालते रहे हैं। इस दौरान हेमेंद्र शर्मा, डॉ. अवधेश रावत, नागेंद्र सिकरवार, राजकुमार पथिक, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।