फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why Shivpal Yadav fielded from Badaun seat Dimple Yadav told big reason said panic in BJP

UP: बदायूं सीट पर चाचा शिवपाल यादव को क्यों उतारा गया, डिंपल यादव ने बताई बड़ी वजह; बोलीं- भाजपा में मची खलबली

Fri, 15 Mar 2024 06:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

सपा सांसद डिंपल यादव ने इस समय की सबसे चर्चित बदायूं लोकसभा सीट से चाचा शिवपाल यादव को मैदान में क्यों उतारा इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी परिणामों को भांप चुकी है। यही वजह है कि भाजपा में खलबली मची हुई है। 
 

विज्ञापन
Why Shivpal Yadav fielded from Badaun seat Dimple Yadav told big reason said panic in BJP
शिवपाल यादव-डिंपल यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर में शुक्रवार को पहुंची सपा सांसद ने डिंपल यादव ने कहा कि बदायूं सीट से शिवपाल सिंह यादव पूर्ण बहुमत से जीत रहे हैं। इसलिए भाजपा में खलबली मची हुई है। सभी सीटों पर अब तक प्रत्याशी घोषित न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक दो दिन में सभी नाम सामने आ जाएंगे। सीएए को उन्होंने सरकार द्वारा ध्यान भटकाने के लिए लिया गया निर्णय बताया। 
विज्ञापन


सांसद डिंपल यादव घिरोर क्षेत्र के गांव बिघरई में पूर्व प्रधान जागन सिंह के यहां बरसी कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भाजपा बात नहीं कर रही है। चुनाव आ गया है तो अब भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह को सीएए छोड़कर मूल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की बात भी दोहराई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

अपर्णा यादव के सपा में शामिल होने के सवालों पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व निर्णय करता है तो वे उनका स्वागत करेंगी। इलेक्टोरल बान्ड को लेकर भी चह रही बहस पर उन्होंने कहा कि इसके सार्वजनिक होने से परादर्शित आएगी। 
वहीं एक बार फिर उन्होंने ये साफ कर दिया कि मैनपुरी से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव लड़ाए जाने को वे चुनौती नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा ने विकास कराया है, इसलिए सपा को वोट मिलता रहा है और इस बार भी मिलेगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व प्रधान जागर सिंह पाल, विधायक ब्रजेश कठेरिया, बलराम सिंह यादव, चूरामन्र, गिरीश पाल, विदेश यादव, रंजीत यादव, शिवकुमार शाक्य, ओसान पाल, सतेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।




 

जो खुद स्टंट मारते हैं दूसरों को भी उसी नजर से देखते है
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के घायल होने पर डिपंल यादव ने कहा कि अब वह स्वस्थ हैं, जल्द ही चुनावी मैदान में दिखाएंगी। वहीं भाजपा द्वारा ममता बनर्जी के घायल होने को लेकर स्टंट मारने वाले बयान पर डिंपल यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो खुद स्टंट मारते हैं वे दूसरों को भी उसी नजर से देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed