फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big action of ADA Bulldozer runs on illegal construction two colonies including Balaji Dham demolished

एडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बालाजी धाम सहित दो कॉलोनियां ध्वस्त

Fri, 13 Oct 2023 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 08:30 AM IST
सार

अवैध कॉलोनियों व निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बालाजी धाम सहित दो कॉलोनियों पर एडीए का बुलडोजर चला। 
 

विज्ञापन
Big action of ADA Bulldozer runs on illegal construction two colonies including Balaji Dham demolished
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को ताजगंज वार्ड में रजरई रोड पर 4000 वर्ग मीटर में बन रहा बालाजी धाम और नौफरी रोड पर सेमरी में 3000 वर्ग मीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन


सेमरी रोड स्थित मौजा रजरई में रावत एंड राठौर प्रापर्टी लिंकर्स ने 4000 वर्ग मीटर में सड़क व दीवार खड़ी कर अवैध प्लॉट बनाए। 23 फरवरी 2023 को एडीए के अवर अभियंता ने निरीक्षण किया। रावत एंड राठौर प्रापर्टी लिंकर्स कॉलोनी के संबंध में कोई मानचित्र व अनुमति नहीं दिखा सके। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्माण पर रोक लगाई। लेकिन, अवैध निर्माण नहीं रुका। बृहस्पतिवार को एडीए प्रवर्तन दल ने पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध बालाजी धाम कॉलोनी का ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, मौजा सेमरी में नौफरी रोड पर यादराम उर्फ हनुमान दास शर्मा ने 3000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाई। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। आठ महीने पहले काम रोकने का एडीए ने नोटिस दिया। निर्माण जारी रहने पर बृहस्पतिवार को एडीए ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि ध्वस्तीकरण के बाद यदि दोबारा निर्माण होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अवैध कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क, सीवर जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होती। उन्होंने कहा, अवैध कॉलोनियों में प्लॉट, मकान न खरीदें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed