फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big action against the drug mafia property earned from fake and addictive drugs will be confiscated

UP: दवा माफिया पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, नकली और नशे की दवाओं से अर्जित की जो संपत्ति...की जाएगी जब्त

Sat, 21 Dec 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 10:17 AM IST
सार

आगरा से नकली और नशे की दवाओं का जाल पंजाब से पश्चिम बंगाल तक फैला है। इस खुलासे के बाद पुलिस अब तक सात लोगों को जेल भेज चुकी है। वहीं अब माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी है। 

 

विज्ञापन
big action against the drug mafia property earned from fake and addictive drugs will be confiscated
नकली दवाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा शहर में नशे और नकली दवाओं का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। पंजाब से पश्चिम बंगाल तक दवाओं का अवैध कारोबार पकड़ा जा चुका है। अब पुलिस ने दवा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसमें पहला नाम दवा माफिया विजय गोयल का है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की नई धारा 170 में संपत्ति को चिह्नित कर जब्त किया जाएगा। इसकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आईकॉन सिटी, मघटई निवासी विजय गोयल के खिलाफ जुलाई 2023 में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की थी। सिकंदरा और बिचपुरी क्षेत्र में नकली ओर नशे की दवाओं की फैक्टरी पकड़ी थीं। इन्हें विजय गोयल संचालित कर रहा था। इस मामले में थाना सिकंदरा और जगदीशपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए थे। विजय गोयल, नरेश शर्मा सहित सात लोगों को जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन


फरवरी में विजय गोयल जमानत पर बाहर आया था। चार महीने बाद ही वह सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में नकली दवाओं की फैक्टरी संचालित करने लगा। दवाएं तैयार करने के बाद दूसरे जिलों में सप्लाई हो रही थीं। उसने मशीनें लगा रखी थीं। कर्मचारी नकली-नशे की दवाएं तैयार करते थे। अक्तूबर में पुलिस ने छापा मारा था। विजय गोयल सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed