{"_id":"6699088c479bd973f90a4f81","slug":"big-action-against-liquor-mafia-in-firozabad-property-worth-rs-60-lakh-seized-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की संपत्ति की गई जब्त; दी गई ये हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की संपत्ति की गई जब्त; दी गई ये हिदायत
Thu, 18 Jul 2024 05:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:50 PM IST
सार
फिरोजाबाद में शराब माफिया पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया है। टीम ने कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों को अनाउंसमेंट करके इस संपत्ति के खरीद-फरोख्त न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
शराब माफिया की 60 लाख की संपत्ति की गई जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गिरोह बनाकर अपराध करने वाले शराब माफिया गैंग लीडर की लगभग 60 लाख रुपये की अचल संपत्ति को शिकोहाबाद पुलिस ने एसडीएम-सीओ के नेतृत्व में जब्त किया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई के बाद बदमाशों के हौंसले पस्त हुए हैं। पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई के बाद लोगों को अनाउंसमेंट करते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन
जनपद के थाना खैरगढ़, शिकोहाबाद व टूंडला क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं एवं शराब की तस्करी करने वाले शराब माफिया भूपेंद्र सिंह उर्फ फौजी निवासी नगला कुंजी जवापुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी हाल निवासी यशोदा नगर, शिकोहाबाद के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। जिस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शिकोहाबाद पुलिस टीम ने शराब माफिया के खिलाफ धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की। मौके पर पहुंची एसडीएम विकल्प, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह एवं अन्य टीम ने शराब माफिया की 60,65,838 लाख रुपये की अचल संपत्ति को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने आरोपी गैंग लीडर की ग्राम उरमुरा किरार तहसील शिकोहाबाद के खाता संख्या 321 गाटा संख्या 313/2 क्षेत्रफल 1.364, बैनामा अनुसार क्षेत्रफल 0.667 हैक्टेअर, ग्राम किशनपुर मोहम्मदाबाद के गाटा संख्या 22 में एक किता प्लॉट क्षेत्रफल 153.34 वर्गमीटर, ग्राम किशनपुर मोहम्मदाबाद में 153.34 वर्गमीटर जिस पर एक मकान लैंटर युक्त है, को टीम ने जब्त किया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से बदमाशों के होश उड़े हुए हैं। टीम ने कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों को अनाउंसमेंट करके इस संपत्ति के खरीद-फरोख्त न करने की हिदायत दी।