फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhopal STF arrested couple staying hotel in Agra

UP: भोपाल एसटीएफ ने आगरा से उठाए होटल में ठहरे दंपती, हत्या के प्रयास के मामले में फरार था युवक

Wed, 15 Nov 2023 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 12:44 PM IST
सार

भोपाल एसटीएफ ने आगरा के होटल में ठहरे दंपती को गिरफ्तार किया है। युवक हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर आरोपी को अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन
Bhopal STF arrested couple staying hotel in Agra
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी पत्नी सहित आगरा के फतेहपुर सीकरी के होटल में ठहरा था। इसकी जानकारी पर मध्य प्रदेश की एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। पति-पत्नी को पकड़ लिया। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


11 नवंबर सुबह करीब आठ बजे स्विफ्ट कार से चालक के साथ भोपाल की करीम बख्श कॉलोनी निवासी वाहिद खान और उसकी पत्नी अजरा होटल आरएस ब्लू पहुंचे थे। कमरा लेने के बाद दोनों घूमने चले गए। शाम को होटल आ गए। शाम चार बजे सादा कपड़ों में मध्य प्रदेश की एसटीएफ और क्राइम ब्रांच पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: फंदे पर लटकता मिला कपड़ा व्यवसायी का शव, पत्नी और बच्चे गए थे जयपुर; पड़ोसियों ने देखा तो हुई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल की तलाशी के बाद दंपती को पकड़ लिया। होटल स्वामी ने विरोध किया। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस पहुंची। एसटीएफ कर्मियों के आईडी कार्ड देखकर स्थानीय पुलिस वापस चली गई। एसटीएफ दंपती और चालक को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ेंः- Etah: दंपती को हथियार के बल पर रोका, जेवरात-नकदी लूटी... विरोध पर पीटा; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फतेहपुरी सीकरी थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि होटल में ठहरे वाहिद खान के खिलाफ पड़ोसी मोहम्मद शाहरुख ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। शाहरुख के पिता का नाम अतीक है। वाहिद की तलाश की जा रही थी। वह आगरा आ गया था। होटल में ठहरा हुआ था। एसटीएफ उसे पकड़कर ले गई है। वहीं मामले में यह चर्चा रही कि अतीक अहमद के गुर्गे से जुड़ा मामला है, लेकिन पुलिस ने अतीक अहमद से मामला जुड़ा होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed