फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhongao News,YOUTH BUDDHA SOCIETY,asthi kalash,bhante

भगवान बुद्ध का अस्थि कलश दर्शन के लिए जसराजपुर में रखा गया

Sat, 23 Oct 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhongao News,YOUTH BUDDHA SOCIETY,asthi kalash,bhante
लखनऊ स्थित हवाई अड्डे पर अस्थि कलश का स्वागत करने पहुंचे वाईबीएस सेंटर जसराजपुर के भंते उपनंद थै? - फोटो : MAINPURI
भोगांव(मैनपुरी)। श्रीलंका से शुक्रवार देर शाम को भगवान बुद्ध का अस्थि कलश यूथ बुद्धिष्ठ सोसाइट (वाईबीएस) के जसराजपुर में बने सेंटर पहुंच गया। यहां बौद्ध अनुयायी और पर्यटकों के दर्शन के लिए इस अस्थि कलश को रख दिया गया है। शनिवार को भी अस्थि कलश के दर्शन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 1971 से 1973 के बीच कपिलवस्तु में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा खोदाई गई थी। इसमें अन्य कई अवशेषों के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण भगवान बुद्ध का अस्थि कलश भी मिला था। इस कलश को दिल्ली के एएसआई संग्रहालय में रखा गया है। यहां से कलश श्रीलंका ले जाया गया। शुक्रवार को श्रीलंका से बौद्ध भिक्षुओं का एक प्रतिनिधि मंडल अस्थि कलश को लेकर लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां वाईबीएस जसराजपुर के प्रतिनिधि मंडल ने अस्थि कलश और प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। यहां से देर शाम अस्थि कलश लेकर वाईबीएसए के मंत्री भंते उपनंद थैरो व अन्य जसराजपुर पहुंचे।
विज्ञापन

रात आठ बजे वाईबीएसए सेंटर पर अस्थि कलश को दर्शनार्थ रख दिया गया है। शनिवार को भी अस्थि कलश के दर्शन जारी रहेंगे।
इस दौरान महापरित्राण का पाठ भी जारी रहेगा। वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने बताया कि शनिवार को बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य अस्थिकलश के दर्शन करेंगी। इसके साथ ही वे बौद्ध भिक्षुओं को चीवर भी दान करेंगी। अस्थि कलश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed