फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhomawasya,bhomawasya news,bhomawasya snan,bhomawasya ganga snan,hari padi ganga snan,hari padi ganga ghat,hari padi ganga ghat kasganj

भौमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई हरिपदी में आस्था की डुबकी

Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
bhomawasya,bhomawasya news,bhomawasya snan,bhomawasya ganga snan,hari padi ganga snan,hari padi ganga ghat,hari padi ganga ghat kasganj
कासगंज/सोरों। भौमावस्या एवं पितृ अमावस्या पर हरि की पदी के घाटों व अन्य गंगा घाटों पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने हरि की पदी के पवित्र जल में गोते लगाकर अपने पूर्वजों का पुण्य स्मरण कर इष्ट देवों को प्रणाम किया। साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कोरोना कर्फ्यू के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन

स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरि की पदी किनारे अपने पूर्वजोें की आत्मशांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। पुरोहितों को दक्षिणा, वस्त्र, अनाज आदि दान देने के बाद गंगाजी के पवित्र जल में सपरिवार स्नान किया। हरि की पदी के अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट, लहरा घाट और कादरगंज घाट पर भी गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

हालांकि गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कोरोना कर्फ्यू के चलते कम रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग पर साधु व निर्धनों को वस्त्र व अन्य सामन दान किया। परिक्रमा मार्ग में स्थित मंदिरों सोमेश्वर, आदि वराह मंदिर, बालाजी दरबार, रघुनाथजी, द्वारिकाधीष, योगेश्वर, सिद्ध हनुमान, अन्नपूर्णा माता, पंचमहाशक्ति, बटुकनाथ, भूतेश्वर,सिद्ध विनायक, मानस मंदिर, जगन्नाथ जी, श्याम वराह, भादवा माता आदि मंदिरों में दर्शन कर प्रभु से अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed