फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhole's blessings will be showered on the devotees in Gajkesari and Guru Aditya Rajyoga.

Agra News: गजकेसरी और गुरु आदित्य राजयोग में भक्तों पर बरसेगी भोले की कृपा

Fri, 11 Jul 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bhole's blessings will be showered on the devotees in Gajkesari and Guru Aditya Rajyoga.
कासगंज। श्रावण माह का शुभारंभ शुक्रवार को गजकेसरी और गुरु आदित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। ग्रहों के योग को ज्योतिष शुभ मान रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस मास भक्तों पर भोले की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़ बताते हैं कि हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है, यह महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस साल श्रावण मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। शिव पुराण के अनुसार सावन में ही भोलेनाथ ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वह उन्हें अपनी पत्नी रूप में स्वीकार करेंगे। इस महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। क्योंकि इस महीने में भगवान शिव पहली बार अपनी ससुराल गए थे। ससुराल में उनका भव्य स्वागत और जलाभिषेक भी किया गया। मान्यता है कि हर वर्ष सावन मास में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं और यहीं से ब्रह्मांड की सत्ता का संचालन करते हैं। इस महीने मंगलागौरी, मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत जैसे प्रमुख व्रत पड़ रहे हैं। इस माह में ही भाई- बहन का पर्व रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। कई साल बाद शनि, बुध, राहु और केतु वक्री चाल चलेंगे। गजकेसरी और गुरु आदित्य राजयोग भी इस माह बन रहे हैं।
विज्ञापन


इन तिथियों को पड़ेंगे सोमवार
14 जुलाई - सोमवार, चतुर्थी तिथि, सुखप्रद
21 जुलाई - सोमवार, एकादशी तिथि, सुखप्रद
29 जुलाई - मंगलवार, पंचमी तिथि, सुखप्रद
7 अगस्त - गुरुवार, त्रयोदशी, अभीष्टसिद्धि


करें ये उपाय
- मान्यता है कि काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अटके हुए काम बनने लगते हैं।
- सावन में शिवलिंग पर जल में जौ मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको धन- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
- भगवान शिव को शमी के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करने से भोलेनाथ और शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed