{"_id":"66882ad705e225cbe404187e","slug":"bhole-babas-lawyer-said-that-madhukar-is-illwill-surrender-once-he-gets-well-agra-news-c-163-1-eta1001-119339-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भोले बाबा के वकील बोले मधुकर बीमार...स्वस्थ होने पर कराएंगे समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भोले बाबा के वकील बोले मधुकर बीमार...स्वस्थ होने पर कराएंगे समर्पण
Fri, 05 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में घायलों का हाल जानने शुक्रवार को भोले बाबा के वकील पहुंचे। इस दौरान मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर के सवाल पर कहा कि वह बीमार है। स्वस्थ होने पर उसका समर्पण एसआईटी के समक्ष कराएंगे।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग हादसे में पुलिस ने सेवादार और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भोलेबाबा के वकील एपी सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि मधुकर अभी बीमार है। वह हृदय का मरीज है, एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसको लेकर वह स्वयं ही एसआईटी के सामने सरेंडर कराएंगे।
जब उनसे पूछा गया कि वह किस अस्पताल में भर्ती है तो बात को टालते हुए कहा कि समय आने पर सब बता देंगे। वहीं बाबा के बारे में किए गए हर सवाल का जवाब देने से बचते रहे। सत्संग के दौरान हुए हादसे का मुख्य आरोपी अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का देव प्रकाश मधुकर है। जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
तलाश के लिए लगाई एसओजी
मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर की तलाश में हाथरस के अलावा कई जिलों की पुलिस जुटी हुई है। यहां उसको पकड़ने के लिए एसओजी को लगाया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी घर से फरार चल रहा है। उसकी तलाश के लिए एसओजी की टीम लगाई गई है।