संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
पटियाली में रेलवे स्टेशन के पास स्थित झोपड़ी में लगी आग से हुई क्षति का आंकलन करता राजस्व विभाग
Link Copied
पटियाली। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहादुर नगर में शुक्रवार की दोपहर नारायण साकार हरि उर्फ भोलेबाबा की अनुयायी की झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। राजस्थान में जिला भरतपुर की तहसील बयाना क्षेत्र के गांव चहल निवासी रूपवती (50) पत्नी हरि सिंह करीब दो साल पहले गांव बहादुर नगर स्थित भोलेबाबा के आश्रम पर अपनी बेटी ब्रजेश्वरी (19) के साथ आई थी। वह कुछ समय तक आश्रम पर रुकी। इसके बाद उन्होंने अपने पति और परिवार को त्याग दिया। पटियाली स्टेशन के पीछे अन्य अनुयायियों की झोपड़ियों के पास उसने भी अपनी एक झोपड़ी बना ली और अपनी बेटी के साथ उसमें रहने लगी। रूपवती ने शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी में मच्छर भगाने वाली बत्ती जलाकर रख दी और काम से बाहर चली गई। थोड़ी देर बाद झोपड़ी से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते झोपड़ी आग की लपटों में घिर गई। झोपड़ी में आग लगने पर अन्य अनुयायियों में खलबली मच गई। चीख पुकार होने पर उन्हाेंने राहगीरों की मदद से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक झोपड़ी में रखी नकदी, कपड़े, बिस्तर समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को दी। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।