फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhogaon police caught one quintal of banned meat

भोगांव पुलिस ने पकड़ा एक कुंतल प्रतिबंधित मीट

Fri, 13 May 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bhogaon police caught one quintal of banned meat
भोगांव। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब एक कुंतल प्रतिबंधित मीट बरामद हुआ। पकड़े गए गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दो गोकश एक बाइक पर प्रतिबंधित मीट लेकर बिक्री के लिए शहर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। टीम ने रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक से कूद कर भागने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। बाइक पर रखे दो बोरी को खोलकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित मीट भरा हुआ था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आवारा घूमने वाले गोवंश को पकड़ कर काट देते हैं। रात को नदी किनारे एक गोवंश को काटने के बाद शहर में प्रतिबंधित मीट की बिक्री करने जा रहे थे। गोकशों ने अपने नाम शाहरुख निवासी मोहल्ला प्रेम चिरैया और सलमान निवासी मोहल्ला राजीव गांधी नगर सदर कोतवाली बताया। बरामद बाइक चचेरे भाई नजीर निवासी वमइई जनपद एटा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed