फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhogaon MLA's Gram Panchayat Uddaitpur, cots spread from house to house for fever victims

Agra News: भोगांव विधायक की ग्राम पंचायत उद्दैतपुर में बुखार पीड़ितों की घर-घर बिछी चारपाई

Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhogaon MLA's Gram Panchayat Uddaitpur, cots spread from house to house for fever victims
- कुछ घरों में लटके ताले, आगरा और सैफई में मरीज करा रहे हैं उपचार
विज्ञापन

ज्योंति। कस्बा के निकटवर्ती गांव उद्दैतपुर में बुखार के कहर से घर-घर चारपाई बिछी हुई है। यह गांव भोगांव विधायक एवं पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की गृह ग्राम पंचायत में आता है। गांव के बुखार पीड़ित निजी चिकित्सकों और झोलाछापों से उपचार ले रहे हैं। जबकि कुछ लोग आगरा, सैफई व अन्य स्थानों पर भी उपचार करा रहे हैं। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
गांव उद्दैतपुर में बुखार के चलते रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका दिखाई दे रहा है। गांव निवासी महादेवी सिंह ज्ञान सिंह, खूब सिंह बुखार की चपेट में हैं। इनकी प्लेटलेट्स 40 हजार ही रह गई हैं। सूरज मिश्रा पुत्र रजनीश मिश्रा, वंदना पत्नी रजनीश की प्लेटलेट्स 35 हजार ही रह गई हैं। निजी चिकित्सक ने इन पांचों को डेंगू बताया है। गांव निवासी अशोक शाक्य सहित 10 अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। अचानक बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। गांव में घर-घर बुखार पीड़ितों की चारपाई बिछी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को अभी तक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंदन, मोहन सिंह, राजीव शाक्य, अग्नि भी बुखार की चपेट में हैं। ये एक ही परिवार के हैं। इनके घर पर ताला लटक रहा है। परिजन इनका आगरा में उपचार करा रहे हैं। आगरा में जांच के दौरान इन्हें डेंगू बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भले ही जिले में स्वच्छता का दावा कर रहा हो, लेकिन ग्राम पंचायत उद्दैतपुर में जिस प्रकार से गंदगी और मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते यहां बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव की सफाई व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed