फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BHMS revaluation result may be canceled

Agra University: बीएचएमएस का पुनर्मूल्यांकन परिणाम हो सकता है निरस्त, एसटीएफ की जांच पूरी होने का इंतजार

Wed, 07 Dec 2022 11:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 11:31 PM IST
सार

अब विश्वविद्यालय प्रशासन पुनर्मूल्यांकन का परिणाम निरस्त करने पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय में इस बाबत आला अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन भी हो चुका है।

विज्ञापन
BHMS revaluation result may be canceled
प्रो. विनय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) पुनर्मूल्यांकन का परिणाम निरस्त कर सकता है। इसके लिए एसटीएफ की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। प्रो. विनय पाठक के कार्यकाल में फेल छात्रों को पुनर्मूल्यांकन में पास कर दिया गया था। इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। 14 मेडिकल कॉलेजों के 1500 से अधिक छात्र (80 प्रतिशत से अधिक) मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे। महज 20 फीसदी छात्र ही पास हुए।
विज्ञापन


प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक ने इन छात्रों का पुनर्मूल्यांकन करा दिया, जो विश्वविद्यालय की नियमावली में ही नहीं है। पुनर्मूल्यांकन के बाद जब परिणाम जारी हुआ तो इसमें सभी छात्र पास हो गए। इन छात्रों को पूर्व के प्राप्तांकों से डेढ़ से दोगुना तक अंक दिए गए हैं। इसमें निजी मेडिकल कॉलेज संचालकों से रुपये लेकर पुनर्मूल्यांकन में फर्जीवाड़े की शिकायत भी हुई। 
विज्ञापन


इस पर एसटीएफ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इस निर्णय के खिलाफ परीक्षा समिति में भी खूब हंगामा हुआ और इसका अनुमोदन नहीं किया। इस मामले में राजभवन और शासन तक रिपोर्ट गई है। ऐसे में अब विश्वविद्यालय प्रशासन पुनर्मूल्यांकन का परिणाम निरस्त करने पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय में इस बाबत आला अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन भी हो चुका है। एसटीएफ की रिपोर्ट आते ही परिणाम निरस्त करते हुए पूर्व का परिणाम बहाल किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच रिपोर्ट का इंतजार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि बीएचएमएस मेें फेल छात्रों को पुनर्मूल्यांकन में पास करने की जांच एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पुनर्मूल्यांकन का परिणाम निरस्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed