फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bheem nagari organiged

सम्राट अशोक के महल से गूंजा ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’

Thu, 16 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 16 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षित बनो और संगठित रहो का आह्वान जीआईसी मैदान में सजे सम्राट अशोक के महल से हुआ। मौका था भीमनगरी के आगाज का। सियासत के साथ समाज के नेताओं ने डा. अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। पचकुईयां क्षेत्र में सजी भीम नगरी के तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ बुधवार रात कांग्रेस सांसद राज बब्बर ने किया। इसके बाद देर रात तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि डा. अंबेडकर जाति विशेष या सियासत के दायरे में नहीं बांधे जा सकते। वह आने वाले सालों में देव पुरुष कहलाए जाएंगे। महात्मा गांधी और डा. अंबेडकर दोनों सहमति और असहमति की विचारधाराएं थी, लेकिन एक साथ चलीं। देश के विकास में इंजन की तरह दोनों का योगदान रहा और आजाद भारत में डा. अंबेडकर के विचारों को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


सियासी चेहरों में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, गुटियारी लाल दुबेश, काली चरन सुमन, भगवान सिंह कुशवाह, वीरू सुमन, मेयर इंद्रजीत आर्य, कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, दुष्यंत शर्मा, अबरार अहमद, बसपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व्यास मौजूद रहे। इस दौरान भीमनगरी केंद्रीय कमेटी के करतार सिंह भारतीय, धर्मेंद्र सोनी, भरत सिंह के साथ स्थानीय कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन : पचकुईया मैदान में बने भव्य सम्राट अशोक महल के मंच पर सांसद राजबब्बर ने डा. अंबेडक र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा का माल्यार्पण कर भीमनगरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed