मथुरा में तहसील का घेराव: भाकियू ने की यमुना एक्सप्रेसवे जाम करने की कोशिश, तहसीलदार को बनाया बंधक
एक घंटे चली वार्ता के बाद किसानों की सभी मांगों को लेकर एसडीएम एवं सीओ को एक सप्ताह का समय देते हुए ज्ञापन सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने किसानों व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मांट तहसील का घेराव किया। साथ ही तहसीलदार को बंधक बनाया और एसडीएम को पंचायत में बुलाने की मांग की, जब कोई नहीं पहुंचा तो गुस्साए किसानों ने तहसील से एक्सप्रेसवे की ओर पैदल मार्च शुरू कर दिया। साथ ही एक्सप्रेस वे को जाम करने का प्रयास किया। डीएम ने तत्काल एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम ने किसानों से बात की।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में तहसील मांट में मंगलवार को क्षेत्रीय एवं किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव किया। तहसील परिसर में पंचायत हुई। गुस्साए किसानों ने सबसे पहले तहसीलदार मनीष भदौरिया को बंधक बना लिया। उनको काफी देर बाद बंधन मुक्त किया। तहसील में फैल रहे भ्रष्टाचार एवं समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को लाने की मांग पर अड़े रहे।
बताया गया कि एसडीएम तहसील में नहीं हैं, जब किसानों ने जाकर देखा तो एसडीएम अपने आवास पर थे। इससे गुस्साए किसानों ने एसडीएम के आवास पर जाकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों के साथ मांट से यमुना एक्सप्रेस वे को जाम करने लिए कूच कर दिया। जैसे ही यमुना एक्सप्रेस जाम होने की सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने एसडीएम रामदत्त राम को तत्काल किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम जाबरा रोड पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया। एक घंटे चली वार्ता के बाद किसानों की सभी मांगों को लेकर एसडीएम एवं सीओ को एक सप्ताह का समय देते हुए ज्ञापन सौंपा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर चंद्रपाल सिंह सिकरवार जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सोनवीर सिंह प्रधान, तहसील महासचिव सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरपाल चौधरी,अंशू नौहवार, खुशी पहलवान, रामवीर सिंह, उदयवीर सरपंच, शिवकुमार तोमर आदि मौजूद थे।
फिरोजाबाद: वायरल-डेंगू से पांच बच्चों समेत सात ने और तोड़ा दम, अब तक 102 मौत