फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhartiya Kisan Union Bhanu State President On Strike In Firozabad For Four Days

फिरोजाबाद: किसानों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष, अब तक नहीं हुई सुनवाई

Sat, 01 Jan 2022 12:06 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष की मांग अभी पूरी नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union Bhanu State President On Strike In Firozabad For Four Days
भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष की भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की समस्याओं के निस्तारण और किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती। वह आंदोलन को जारी रखेंगे।
विज्ञापन

गांव इमलिया स्थित कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके द्वारा लंबे अरसे से किसान आयोग के गठन के साथ ही किसानों का कर्जा माफ के लिए आंदोलन करने के साथ ही कई बार मांग पत्र भी अफसरों को सौंपा जा चुका है। लेकिन अभी तक सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर कोई पहल करती दिखाई नहीं दे रही। न तो किसानों का कर्जा माफ किया गया है और न ही किसान आयोग का प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा आयोग का गठन किया गया। इसके साथ ही किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे खेती करने वाला किसान आज परेशान है। खाद के लिए भी किसानों को दर-दर भटकना पड़ता है। जब तक प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करती और किसान आयोग का गठन नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed