जीआईसी मैदान में 3 दिवसीय भारत केसरी कुश्ती का समापन, चार पुरुष और दो महिला पहलवान बनीं भारत केसरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आगरा महोत्सव के अवसर पर जीआईसी मैदान में तीन दिवसीय भारत केसरी कुश्ती का समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार खेलों की ओर काफी ध्यान दे रही है। यही कारण है कि सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं।
प्रतियोगिता में 65 किलो भार वर्ग में आर्मी के नवीन पहले स्थान पर रहे। हरियाणा के सचिन को दूसरा और यूपी की अनीस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 74 किलो भार वर्ग में आर्मी के विनोद पहले, नेवी के सचिन राठी दूसरे और यूपी के गौरव और नेवी के पंकज राणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
86 किलो भार वर्ग में दिल्ली के दीपक पहले, नेवी के संजीत दूसरे और राहुल व मंजीत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 97 किलो भार वर्ग में दिल्ली के मंजीत सिंह को पहला, आर्मी के युगवीर को दूसरा और यूपी के मंजीत व हरियाणा के अनुज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में 57 किलो भार वर्ग में हरियाणा की मनीषा को पहला, चंडीगढ़ की नीतू को दूसरा और यूपी की इंदु तोमर व भारती बघेल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
68 किलो भार वर्ग में हरियाणा की सुदेश पहले, हरियाणा की सोनिका हुड्डा दूसरे और हरियाणा की कविता और दिल्ली की ज्योति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 40 किलो भार वर्ग में चित्रांशु, 46 किलो भार वर्ग में आकाश परमार, 50 किलो भार वर्ग में हुसैन, 56 किलो भार वर्ग में गौरीशंकर, 60 किलो भार वर्ग में धर्मेंद्र, 65 किलो भार वर्ग में विजयपाल, 74 किलो भार वर्ग में गौरव चाहर और 80 किलो भार वर्ग में रामगोपाल जिला केसरी बने। दंगल के विजेता बने भारत केसरी के पहलवानों को एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने पुरस्कार प्रदान किए।