फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra today in agra rahul gandhi and priyanka road show hindi news

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे राहुल-प्रियंका, यहां से गुजरेगा रोड शो

Sun, 25 Feb 2024 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 08:16 AM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज आगरा में दस्तक दे रही है।  लोक सभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे।

 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra today in agra rahul gandhi and priyanka road show hindi news
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को आगरा में दस्तक देगी। राहुल गांधी के एजेंडे में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और सांप्रदायिकता है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे।
विज्ञापन


आगरा में 1989 के बाद से लोकसभा की सीट कांग्रेस नहीं जीत पाई। 2009 में गठित हुई फतेहपुर सीकरी से भी अभी तक नहीं जीत पाई है। ऐसे में राहुल गांधी यात्रा के जरिये गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाएंगे। मणिपुर से शुरू हुई यात्रा में सांप्रदायिकता, किसान आंदोलन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों पर वे लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। आगरा में भी इन्हीं मुद्दों पर भाजपा को घेरेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी रहेंगी, वे महिला और नारी सशक्तीकरण के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना बनाएंगी। अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेता भी आगरा पहुंच चुके हैं। यहां से यात्रा धौलपुर प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


यात्रा टेढ़ी बगिया से सैंया होकर पहुंचेगी धौलपुर
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि राहुल गांधी टेढ़ी बगिया में दोपहर 2 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। 100 फुटा तक पैदल मार्च होगा। सैंया से होकर धौलपुर में यात्रा प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने किया निरीक्षण
यात्रा संयोजक और पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने टेढ़ी बगिया डॉ. आंबेडकर वाटिका का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। इसमें राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, अखिलेश शर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed