फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhamashah helped Maharana Pratap in time of crisis

Agra News: भामाशाह ने संकट के समय में की थी महाराणा प्रताप की मदद

Sun, 16 Jun 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhamashah helped Maharana Pratap in time of crisis
मैनपुरी। शहर के ज्योंति रोड तिराहे पर पर्यटन विभाग की ओर से भामाशाह की मूर्ति की स्थापना कराई गई है। शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने व्यापार वर्ग के पदाधिकारियों के साथ भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण् किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि भामाशाह ने संकट के समय में महाराणा प्रताप की मदद की थी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि भामाशाह का निष्ठापूर्ण सहयोग महाराणा प्रताप के जीवन में महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हुआ। मातृ-भूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का सर्वस्व होम हो जाने के बाद भी उनके लक्ष्य को सर्वोपरि मानते हुए अपनी सम्पूर्ण धन-संपदा अर्पित कर दी। यह सहयोग तब दिया जब महाराणा प्रताप अपना अस्तित्व बनाए रखने के प्रयास में निराश होकर परिवार सहित पहाड़ियों में छिपते भटक रहे थे। अखिल भारतीय वैष्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने मेवाड़ के अस्मिता की रक्षा के लिए दिल्ली गद्दी का प्रलोभन भी ठुकरा दिया। महाराणा प्रताप को दी गई उनकी हरसम्भव सहायता ने मेवाड़ के आत्म सम्मान एवं संघर्ष को नई दिशा दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रेम सिंह शाक्य, चेयरमैन संगीता गुप्ता, अशोक गुप्ता, बीनू बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed